24 अगस्त 2014 - 19:23
ईरान ने दिखाई अपनी ताक़त।

इस्लामी गणतंत्र ईरान ने अपने सुरक्षा उद्योग को विकसित करते हुए छोटी दूरी तक मार करने वाले मिज़ाइलों और चालक रहित विमानों का अनावरण किया है।

अबनाः इस्लामी गणतंत्र ईरान ने अपने सुरक्षा उद्योग को विकसित करते हुए छोटी दूरी तक मार करने वाले मिज़ाइलों और चालक रहित विमानों का अनावरण किया है।
इन रक्षा उपकरणों का राष्ट्रपति डा. रूहानी द्वारा तेहरान में रक्षा उदयोग के उत्पादों की एक प्रदर्शनी में अनावरण किया गया। इस प्रदर्शनी में ईरान के रक्षामंत्री ब्रिगेडियर जनरल हुसैन देहक़ान भी राष्ट्रपति के साथ उपस्थित थे।
राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी की उपस्थिति में रविवार को प्रतिरक्षा के क्षेत्र में 4 प्रतिरक्षा उपकरणों को प्रदर्शित किया गया। इनमें से एक क़्रूज़ पीढ़ी की दो मिज़ाइलें “क़दीर और नस्र-बसीर” ड्रोन विमानों के दो नए माडल कर्रार-4 और मुहाजिर-4 का अनावरण किया गया।
क़दीर-4 मिज़ाईल 300 किलोमीटर दूरी तक के लक्ष्य को भेदने में सक्षम है। नस्र बसीर, कम दूरी की मारक क्षमता वाला एक स्मार्ट मिज़ाइल है जो बहुत ही तीव्र गति से शत्रु को ढूंढकर उसे लक्ष्य बनाने की क्षमता रखता है।
कर्रार-4 ईरान में बना एक आधुनिक ड्रोन है जो शत्रु के विमानों का पता लगाने की क्षमता रखता है। फोटोग्रामेट्री महाजिर-4 एसा ड्रोन विमान है जो बहुत ही ऊंचाई से ईरान की वायुसीमा की सुरक्षा को बढ़ाने में ईरान की बहुत सहायता करेगा।
रक्षामंत्रालय की इस प्रदर्शनी में ईरान की सशस्त्र सेना ने 470 से अधिक अपनी आधुनिक उत्पादों का प्रदर्शन किया।